Nirbhik Nazar

संतान के लिए पत्नी ने ही पति की कराई दूसरी शादी, शर्त रखी बच्चा होने पर छोड़ना होगा पति, मिलेंगे 10 लाख…

आगरा: शादी के कई साल बाद भी जब बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी ने वंश चलाने के लिए पति की दूसरी शादी करा दी। दूसरी पत्नी को ससुराल पहुंचकर पता चला कि पति पहले से शादीशुदा है। आरोप है कि पहली पत्नी धमका रही है। प्रलोभन भी दे रही है कि बच्चा पैदा होने पर दस लाख रुपये मिलेंगे। साथ ही शर्त रख दी है कि पति को छोड़ना होगा। दूसरी पत्नी ने महिला थाने में मुकदमा लिखाया है। मुकदमे में पहली पत्नी के दो पुलिसकर्मी रिश्तेदार भी आरोपित हैं। मुकदमा जयपुरिया सनराइज ग्रीन, बरौली अहीर निवासी रीना ने लिखाया है। रीना का मायका ग्राम सुल्तानपुर, हाथरस में है। उसकी शादी अंकुर यादव से चार जुलाई 2022 को हुई है। रीना ने पुलिस को बताया कि जब वह ससुराल आई तो पता चला कि अंकुर पहले से शादीशुदा है। उसकी पहली पत्नी का नाम विनीता है।

विनीता का मायका अड़पुरा, इटावा में है। लंबे समय से उसका इलाज चल रहा है। संतान पैदा नहीं हो रही है। इस जानकारी ने उसके होश उड़ा दिए। इस साजिश में अंकुर के घरवाले शामिल नहीं थे। विनीता और अंकुर ने ही योजना बनाई थी। विनीता के मायकेवालों की इसमें सहमति थी। पति के पहले से शादीशुदा होने पर विरोध जताया। इस पर विनीता ने उसे धमकाया। अपने मायके से सुभाष, उमेश (मुख्य आरक्षी तैनाती मथुरा), मौसेरे भाई सुनील (सिपाही तैनाती फर्रुखाबाद) सहित कई लोगों को बुला लिया। इन लोगों ने भी पीड़िता को धमकाया। आरोप है कि विनीता ने प्रलोभन दिया कि संतान पैदा होने के बाद वह अपनी मर्जी से कहीं भी जा सकती है।

इसके बदले उसे दस लाख रुपये मिलेंगे। संतान पैदा होने के बाद उसे अंकुर को छोड़कर जाना होगा। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने में धोखाधड़ी और पहले से विवाहित होते हुए शादी करने की धारा के तहत मुकदमा लिखा गया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर में कई लोगों को आरोपित किया गया है। विवेचना के दौरान यह साफ होगा कि किसका क्या आरोप है। पुलिस ने साक्ष्य संकलन शुरू कर दिया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *