Nirbhik Nazar

मिन्नतें करता रहा मंगेतर, युवती भी खूब चिल्लाई, मगर मनचलों को शर्म नहीं आई, देखें ये VIRAL VIDEO और पढ़ें पूरा मामला…

प्रयागराजः  सोशल मीडिया पर रोज कुछ न कुछ वायरल होते रहता है। इन वायरल वीडियो में कुछ हंसाने वाले होते हैं तो कुछ दिल दहला देने वाले होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ मनचले लड़के युवती को दिन दहाड़े उसके मंगेतर के सामने छेड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर प्रयागराज पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार युवती अपने मंगेतर के साथ घूमने जा रही थी। इसी दौरान कुछ मनचलों ने दोनों को रास्ते में रोक लिया और अश्लील हरकतें करने लगे। वहीं, लड़कों से युवती का मंगेतर उसे छोड़ने की मिन्नतें करता रहा, लेकिन वे नहीं मानें और उसके साथ बदसलूकी करते रहे। जबकि लड़की बार-बार कह रही थी कि हमारी सगाई हो गई है, चाहे तो घर में पता कर लो।

मनचलों ने छेड़खानी का वीडियो भी बनाया। इस दौरान लड़की के मंगेतर को धमकाते हुए शोहदो ने यह भी कहा कि पैर छोड़ दे नहीं तो बहुत मारूंगा। जबकि पीड़िता अपना मुंह छुपाने में लगी हुई थी और उसका मंगेतर मनचलों के पैरों में गिर कर अपनी मंगेतर को छोड़ देने के लिए गुहार लगा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़का अपनी मंगेतर से मिलने आया था, इस दौरान मनचलों ने घटना को अंजाम दिया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *