Nirbhik Nazar

व्‍यूज बढ़ाने के लिए, छात्राओं और महिलाओं की वीडियो बनाकर, फिल्मी गीतों के साथ करता था यू-ट्यूब पर अपलोड, गिरफ़्तार…

बिजनौर: स्कूल आती-जाती छात्राओं और बाजार में महिलाओं की मोबाइल से वीडियो क्लिप बनाकर फिल्मी गीतों के साथ यू-ट्यूब अकाउंट पर अपलोड करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित ज्यादा से ज्यादा व्‍यूज, लाइक और कमेंट पाने के लिए ऐसा करता था। नजीबाबाद थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक युवक कालेज आने-जाने वाली छात्राओं और बाजार आने वाली महिलाओं की वीडियो बनाकर उसे एडिट कर गानों के साथ यू-ट्यूब पर अपलोड कर देता था। पुलिस को जांच में पता चला कि लक्की पंडित निवासी मोहल्ला रवापुरी कस्बा साहनपुर थाना नजीबाबाद का यू-ट्यूब पर लक्की यूपी राइडर के नाम से चैनल है। वह अपने अकाउंट पर वीडियो डालता है। उधर पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसके यू-ट्यूब चैनल को हटवाने को आवश्‍यक कार्रवाई भी की जाएगी।

अश्लील हरकत करने और आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज 

रम्पुरा चौकी इंचार्ज सुशील पंवार की ओर से लक्की के खिलाफ अश्लील हरकत करने और आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपित को नजीबाबाद बस स्टैंड से गिरफ्तार कर उसका मोबाइल भी बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि ज्यादा व्‍यूज, लाइक और कमेंट पाने के लिए वह इस तरह की वीडियो डालता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित को थाने से जमानत दे दी गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *