Nirbhik Nazar

CM धामी का ऐलान – नानकमत्ता का नाम श्री नानकमत्ता साहिब होगा…

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नानकमत्ता पहुंचे, जहां उन्होंने नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा  में शीश नवाया. इस अवसर पर नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सीएम धामी को सरोपा भेंट किया. इसके बाद धामी ने डेरा कार सेवा पहुंचकर बाबा हरबंस सिंह, बाबा फौजा सिंह और बाबा टहल सिंह की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा बाबा टहल, हरबंस सिंह और बाबा फौजा सिंह ने स्वयं कष्ट सहकर और भूखे-प्यासे रहकर समाज की भलाई और सेवा का कार्य किया है. उन्होंने कहा सिख पंथ ने सदा मानव सेवा और सेवा भाव का प्रसार किया है, उन्होंने देश और गरीबों की सेवा की है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता शहर का नाम श्री नानकमत्ता साहिब करने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा नानकमत्ता साहिब में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आवागमन के लिए हेली सेवा शुरू करने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है. धामी ने कहा धर्म एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले गुरुओं के पराक्रम, तपस्या, त्याग, बलिदान और उनके संस्कार युवा पीढ़ी में झलक हो, इसलिए हमें अपने गुरुओं को याद करना होगा. उनके इतिहास का स्मरण करना होगा.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *