Nirbhik Nazar

अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन, होमगार्ड जवान सहित 12 गिरफ्तार,8 बाइक जब्त,बाइक चोरी का था बड़ा नेटवर्क

...तो इस वजह से गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ धोनी को नंबर 3 पर बैटिंग करने भेजा था

भभुआ/कैमूर। बिहार के कैमूर व यूपी के विभिन्न स्थानों पर बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय बाईक चोर गिरोह के 12 चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार चोरों में चैनपुर थाना क्षेत्र के सुहावल गांव निवासी चंदन पासवान, होम गार्ड का जवान मदन प्रसाद, राजेश कुमार सिंह, नंदगांव निवासी दीपक कुमार, सदन सिंह, लोहरा का सुनील प्रसाद, गांगोडीह गांव का वशिष्ट राम, हरिचरण, विरोधी पासवान, यूपी के सैय्यदराजा थाना क्षेत्र के मंटू साह व अभय दुबे व यूपी के नेवादा गांव निवासी राजू मौर्या शामिल हैं। इनके पास से 8 बाईक बरामद,4 मोबाईल, 7 चाभी, 3 चाकू, 1 पेचकस बरामद किया गया है।

इसका उद्भेदन कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने चैनपुर थाने में प्रेसवार्ता कर दी।कैमूर एसपी ने बताया कि इन चोरों का बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक चोरी का नेटवर्क था। एक माह पहले पुलिस टीम ने कुख्यात चोर लाला बिंद को गिरफ्तार किया था। जिसके पास 200 चोरी के मोबाईल और 6 बाईक बरामद हुआ था। पुलिस पूछताछ में उसने बताया था कि कई बाईक और मोबाईल जिले में अभी भी है जिसको मैने बेचा था। जिसको लेकर चैनपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया।

फ़ोटो – चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार चोर

एसपी ने बताया कि जिले में लगातार बाईक कि चोरी की घटना हो रही थी। जिसके लेकर पुलिस टीम ने अनुसंधान कि तो पता चला कि बाईक चोरों का बड़ा नेटवर्क है। जो बिहार के साथ उत्तर प्रदेश में काम करता है। इसके बाद पुलिस इस गिरोह के अन्य गुर्गों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। जिसके लिए चैनपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को निर्देश दिया गया था। गुरुवार की देर रात सुहावल, नंदगांव व लोहरा में पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। जहां से होम गार्ड का जवान सहित 9 चोर गिरफ्तार किए गए। इनके पास से सात बाइक व दो मोबाइल बरामद किया गया।

इन्होंने लाला बिंद से बाइक लेने करने की बात स्वीकार किया। गिरफ्तार चोरों ने बताया कि कुछ गिरोह के सदस्य यूपी के सैय्यदराजा के भी हैं। जिसके बाद इनकी निशानदेही पर सैय्यदराजा थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई तो यूपी के मंटू शाह, राजू मौर्या व अभय दुबे को गिरफ्तार किया गया। इन तीनों को जीटी रोड पर लूटपाट का प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चाकू, बाइक मास्टर चॉबी बरामद की गई। जिसको लेकर कार्रवाई कि गई तो बाइक चोर गिरोह का उद्भेदन हुआ है। 12 अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार किए गए। जिन्हें जेल भेजा जा रहा है। अभी पुलिस जाँच में जुटी हुई है । 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *