Nirbhik Nazar

आपस मे लड़ाई करने पर प्रिंसिपल ने डांटा, तो 12वीं  के छात्र ने प्रिंसिपल के पेट मे मार दी 2 गोली, देखें VIDEO

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के जहांगीराबाद स्थित आदर्श राम स्वरूप इंटर कॉलेज में शनिवार को 12वीं क्लास के एक छात्र ने अपने प्रिंसिपल को गोली मार दी। इस दौरान 48 साल के प्रिंसिपल राम सिंह वर्मा के पेट में दो गोलियां लगीं हैं। फिलहाल प्रिंसिपल को गंभीर हालत में लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल विवि में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं रविवार को स्कूल में हुए गोली कांड के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में खून से लथपथ दिखे प्रिंसिपल

सीतापुर पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 8 बजे की है। स्कूल के प्रिंसिपल रोजाना की तरह स्कूल में प्रवेश करने के बाद अपने ऑफिस की ओर जा रहे थे। तभी वहां पहले से खड़े 12वीं के छात्र ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद दोनों में काफी देर तक संघर्ष होता रहा। फायरिंग में दो गोलियां प्रिंसिपल के पेट में लगी हैं। गोली लगने से वह जमीन पर खून से लथपथ होकर गिर पड़े। इस वीडियो को देख आप भी कांप जाएंगे। वीडियो में प्रिंसिपल और छात्र के बीच हुआ संघर्ष भी दिखाई दे रहा है।

गंभीर हालत में अभी भी चल रहा है लखनऊ में इलाज

वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने तत्काल घायल प्रिंसिपल को सीतापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल विवि के ट्रॉमा सेंटर में रैफर कर दिया। प्रिंसिपल की हालत अभी भी स्थिर बताई जा रही है। वहीं पुलिस आरोपी छात्र की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि एक दिन पहले स्कूल के गेट पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो रही थी। प्रिंसिपल ने दोनों गुटों के छात्रों को डांटा था।

गाजियाबाद में छात्र की लड़ाई का भी आया था वीडियो

छात्रों के गुटों में झगड़ा और उसके बाद खूनी खेल की यह कोई पहली घटना नहीं है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के एक निजी कॉलेज के बीबीए और बीसीए के छात्रों में भी झगड़ा हुआ था। झगड़ा बीच सड़क पर हो रहा था। इसी दौरान वहां से गुजरी एक सफेद रंग की होंडासिटी कार ने झगड़ रहे दो छात्रों को टक्कर मारकर उड़ा दिया था। इसमें गौर करने वाली बात यह थी कि टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दोनों छात्र खड़े होकर फिर से लड़ने लग गए थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *