नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने मजेदार ट्वीट्स के लिए जानें जाते हैं। जितना रियल लाइफ में उनके फॉलोअर्स हैं वैसे ही सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। यही वजह है कि उनका हर वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रक को मैरिज हॉल में बदल दिया गया है। आइये जानते हैं क्या है मामला..
I’d like to meet the person behind the conception and design of this product. So creative. And thoughtful. Not only provides a facility to remote areas but also is eco-friendly since it doesn’t take up permanent space in a population-dense country pic.twitter.com/dyqWaUR810
— anand mahindra (@anandmahindra) September 25, 2022
महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक ट्रक को मैरिज हॉल की तरह दिखाया गया है। कहने के लिए तो ये सिर्फ ट्रक है, लेकिन जब आप इसे देखेंगे तो कहेंगे कि ये तो चलता-फिरता मैरिज हॉल है। दिलचस्प बात ये भी है कि इस ट्रक में 200 लोग आराम से आ सकते हैं। शॉर्ट वीडियो के माध्यम से एक छोटे से फंशन की क्लिप भी दिखाई गई है।

किसी भी जगह बन जाएगा मैरिज हाल
ट्रक को ऐसे मॉडिफाई किया गया है कि अंदर से ये देखते ही देखते मैरिज हॉल का रूप ले लेता है। इसमें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। अंदर एसी और कुर्सी-मेज भी लगे हुए दिखाई दे रहे हैं। कुल मिलाकर, ट्रक एक चलता फिरता मैरिज हॉल है। इस आइडिया को देख आनंद महिंद्रा भी प्रभावित हुए और गाड़ी बनवाने वाली शख्स की तारिफ की।
आनंद महिंद्रा का रिएक्शन
उन्होंने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा कि मैं इस प्रोडक्ट के पीछे जिस आदमी का क्रिएटिव माइंड लगा है उससे मिलना चाहता हूं। इस प्रोडक्ट से न केवल दूरदराज के क्षेत्रों को सुविधा मिलेगी, बल्कि पर्यावरण के लिए भी ये साधन बेस्ट है। यह प्रोडक्ट ज्यादा जगह भी नहीं घेरता है।