Nirbhik Nazar

देशभर में खुलेंगी RSS की पांच नई यूनिवर्सिटीज ! NEP को लेकर शुरू किया गया अभियान…

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ा विद्या भारती देशभर में पांच नई यूनिवर्सिटीज तैयार करने वाला है. विद्या भारती के राष्ट्रीय आयोजन सचिव यतींद्र शर्मा ने उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित एक समारोह में इस बात की पुष्टि की. शर्मा के हवाले से एक प्रमुख अखबार ने बताया कि नई यूनिवर्सिटीज का मकसद शिक्षा में सकारात्मक बदलाव लाना है. RSS लंबे समय से देश में स्टूडेंट्स को स्कूली शिक्षा मुहैया कराने का काम कर रहा है. वहीं, अब इसका मकसद अपने संगठन के उच्च शिक्षा संस्थान के माध्यम से उच्च शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने का है.

NEP को लेकर शुरू किया गया अभियान

आरएसएस से जुड़े विद्या भारती ने हाल ही में केंद्र द्वारा शुरू की गई नई नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अभियान का ऐलान किया. इस अभियान का मकसद ‘भारत केंद्रित शिक्षा’ के पहलुओं को उजागर करना है. छठी क्लास से प्रस्तावित स्किल एजुकेशन के साथ ‘श्रम की गरिमा’ को प्रेरित करते हुए और NEP पर आधारित प्रतियोगिताओं में ‘मातृभाषा’ को प्रोत्साहित करना भी इसका काम है. अभियान की शुरुआत 11 सितंबर को हुई थी.

NEP पर सरकार की मदद करने का लक्ष्य

संगठन के महासचिव श्रीराम अरावकर ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि देशभर में स्कूलों के अपने बड़े नेटवर्क के साथ, उन्होंने एनईपी के कार्यान्वयन में सरकार की मदद करने का लक्ष्य रखा है. एनईपी को भारत केंद्रित नीति बताते हुए, अरावकर ने कहा कि इसे देश के सुदूर हिस्सों तक पहुंचना चाहिए. अभियान में एनईपी के तहत सुधारों के दायरे, पैमाने और प्रभाव पर चर्चा शामिल है. इसके अतिरिक्त, MyNEP प्रतियोगिता और अन्य एनईपी-थीम वाली लोकप्रिय प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *