Nirbhik Nazar

शर्मनाक करतूत ! जादू-टोना के आरोप में चार लोगों को जबरन मानव मल पिलाया…

दुमका : झारखंड के दुमका जिले के सरियाहाट थाना क्षेत्र के असवारी गांव में जादू टोना करने के आरोप में 3 महिलाओं सहित एक परिवार के 4 सदस्यों की जमकर पिटाई की गई और फिर उनके मुंह में जबरन मानव मल का सेवन करने के लिए मजबूर किया गया. सरायहाट के पुलिस निरीक्षक ने बताया की एक परिवार के चार सदस्यों को लोहे की गर्म छड़ से पिटाई की गई और हैवानियत की हद पार की गई। एनके सिंह, निरीक्षक, सरायहाट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को पहले सरायहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया है.

उन्होंने बताया कि परिवार की 3 महिलाओं की बेरहमी से पिटाई की गई है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस के मुताबिक पिटाई के बाद चारों को पकड़कर जबरन उनके मुंह में मल-मूत्र डाला गया, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई है.

पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है. आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. सभी आरोपी एक ही गांव के हैं.

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *