Nirbhik Nazar

कांग्रेस से लोकसभा सांसद अब्दुल खालिक की मांग – प्रियंका गांधी को बनाया जाए कांग्रेस अध्यक्ष, परिवारवाद को लेकर दिया ये तर्क

नई दिल्ली: कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारियों के बीच पार्टी के ही लोकसभा सांसद अब्दुल खालिक ने प्रियंका गांधी को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाने की वकालत करते हुए कहा कि वाड्रा परिवार की बहू होने के कारण वह अब भारतीय परंपरा के अनुसार गांधी परिवार की सदस्य नहीं हैं और उन्हें ये पद लेना चाहिए। असम की बारपेटा लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने से इनकार रह रहे हैं। मैं प्रियंका गांधी वाड्रा को सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार मानता हूं। भारतीय परंपरा के अनुसार वाड्रा परिवार की सदस्य होने के चलते अब वह गांधी परिवार की सदस्य नहीं हैं।

लोकसभा सांसद अब्दुल खालिक ने उठाई प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग

सांसद अब्दुल खालिक ने कहा कि कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के रूप में मेरी ये भावना है। हमारी पार्टी का अध्यक्ष कौन होगा, ये कार्यकर्ता तय करेंगे। कोई दूसरा तय नहीं कर सकता। कार्यकर्ताओं की भावना है कि अगर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अध्यक्ष नहीं बन रहे हैं तो प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) बनें। कुछ दिन पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के हवाले से कहा था कि वह और गांधी परिवार का कोई सदस्य अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा।

30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे शशि थरूर

साथ ही कहा कि मैंने उनसे कई बार अनुरोध किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मुझे पता है, हर कोई चाहता है कि मैं इसे ले लूं, पीसीसी ने प्रस्ताव पारित किया है, कार्यकर्ता इसे चाहते हैं। मैं उनके लिए बहुत सम्मान करता हूं। गहलोत के बयान के बाद ही सांसद अब्दुल खालिक ने ये बात कही है। वहीं राजस्थान के घटनाक्रम के बाद अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के अध्यक्ष का चुनाव लड़ने पर संशय बना हुआ है, हालांकि पार्टी सांसद शशि थरूर 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की गई और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *