Nirbhik Nazar

हरिद्वार मे जीत पर जश्न नहीं, बल्कि महेंद्र भट्ट के आह्वान पर, पूरे प्रदेश मे कल दिवंगत अंकिता को श्रद्धांजलि देगी BJP – मनवीर चौहान  

देहरादून : भाजपा कल शुक्रवार को प्रदेश भर मे दिवंगत अंकिता को श्रद्धांजलि देगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आहवान पर राज्य के 252 मंडलों मे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों मे कैंडिल मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने हरिद्वार निकाय चुनाव मे विजयी प्रत्याशियों से किसी भी तरह का जश्न न मनाने की अपील की। भट्ट ने कहा की राज्य की बेटी अंकिता हत्याकांड से राज्य मे शोक की लहर है और ऐसी स्थिति मे इस तरह के कार्यक्रमों से बचा जाय।

भट्ट ने कहा कि अंकिता मामले मे सरकार पूरी नजर बनाये हुए है और जांच एजेंसी तत्परता से जुटी हुई है। अंकिता के हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की हर संभव कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले के फास्ट ट्रेक कोर्ट मे चलाने को सीएम ने कोर्ट से अनुरोध किया है। सरकार पूरी तरह से अंकिता के परिवार के साथ दुःख की घड़ी मे खड़ी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *