पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोईसर इलाके में दिनदहाड़े एक युवक ने 21साल की एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं हत्या करने के बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मारने की कोशिश की लेकिन सफल ना होने पर उसने सीआईएसएफ की गाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. बोइसर पुलिस के मुताबिक घटना टिमा हॉस्पिटल के सामने बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है. बोईसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक आरोपी श्रीकृष्ण यादव ने नेहा महतो (26) पर प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली चलाई, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं युवती पर गोली चलाने के बाद आरोपी कृष्णा यादव ने सीआईएसएफ के गाड़ी के सामने कूद गया. इसमें उसे गंभीर चोटें आईं. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है और पिस्टल भी बरामद कर लिया है.
वीडियो विचलित कर सकती है:
दिन दहाड़े एक युवक ने 21 साल की लड़की को गोली मारकर हत्या कर दी… हत्या करने के बाद आरोपी युवक ने आत्महत्या कर ली.
मामला पालघर जिले के बोईसर इलाके का है pic.twitter.com/gskoJEpACd
— Kumar Abhishek (@active_abhi) September 29, 2022
प्रेम प्रसंग का मामला
दरअसल पालघर जिले के बोईसर कस्बे में बुधवार दोपहर एक युवक ने 21-वर्षीय एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि युवक ने पहले युवती के सिर में गोली मारी फिर खुद को भी मारने की कोशिश की. लेकिन वीडियो में दिख रहा है कि पिस्टल में कुछ दिक्कत आने के कारण गोली फायर नहीं हुई. बाद में सीआईएसएफ वाहन के आगे कूद कर युवक ने खुद भी जान दे दी. पुलिस को आशंका है कि युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग में यह घटना हुई. बोईसर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुरेश कदम ने बताया कि आरोपी श्रीकृष्ण यादव ने नेहा महतो (26) पर ‘प्वाइंट ब्लैंक रेंज’ से सिर में गोली मारी, जिसके बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.