Nirbhik Nazar

शातिर और आधुनिक चोर ! यूट्यूब पर ताला तोड़ना सीखा, फिर 10 दिन में 6 दुकानों पर की चोरी…

अलवर: राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी में 10 दिन में 6 दुकानों के ताले तोड़कर लाखों की नगदी चोरी करने वाले शातिर चोर नीरज नाथ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यूट्यूब से ताला तोड़कर इसने वारदात करना सीखा था और उसके बाद 6 वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल चाबी कटर रोड सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि 20 सितंबर 2022 को अलवर बाइपास भिवाड़ी निवासी संजय गर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि को अज्ञात चोर ने मेरी दुकान न्यू गर्ग सुपर स्टोर का ताला तोड़कर गल्ले में रखे 2 लाख 50 हजार रुपए चोरी कर ले गया । घटना पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद 29 सितंबर 2022 को रचित राव मालिक अलंकृत आर्किटेक्ट अलवर बायपास ने मुकदमा दर्ज कराया कि 27 सितंबर की रात्रि को अज्ञात व्यक्ति मेरी दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया।

पुलिस को देख भागने की कोशिश

इसके बाद 30 सितंबर को दो वारदातों को अंजाम दिया गया जहां से नंगलिया में जगत किराना स्टोर का ताला तोड़कर 1 लाख 25 हजार रुपए चोरी कर कर ले गए। उसी दिन धर्मवीर गुप्ता की दुकान ताला तोड़ने का प्रयास किया गया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और विशेष टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी कैमरा की गहनता से अवलोकन कर अज्ञात आरोपी की पहचान के प्रयास किए गए। पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ने का प्रयास किया तो पुलिस को देखकर वह भाग गया।

उत्तराखंड का रहने वाला है आरोपी

पुलिस ने उसे बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा और पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नीरज नाथ पुत्र दीवान नाथ जाती पंडित निवासी नेकीना जिला अल्मोड़ा उत्तराखंड हाल किराएदार नंगलिया भिवाड़ी होना बताया।

आरोपी ने कबूली चोरी की वारदात

पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि उसने 10 दिनों में भिवाड़ी में 6 वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से मोटरसाइकिल रोड चाबियां कटर पिस्टल जैसा दिखने वाला माउजर बरामद किया है। पुलिस चोरी व नगदी और माल बरामद करने का प्रयास कर रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *