Nirbhik Nazar

अष्टमी पर ऊधमसिंह नगर वासियों को प्रधानमंत्री आवास का तोहफा, CM धामी ने किया लोकार्पण और शिलान्यास…

काशीपुर: उत्तराखंड के सीएम धामी ने काशीपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9 आवासीय योजनाओं का शिलान्यास किया. इसके साथ ही सीएम धामी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 7700 परिवारों को मकान आवंटित किए. शिलान्यास और लोकार्पण का ये कार्यक्रम काशीपुर के उदयराज हिंद इटर कॉलेज में आयोजित किया गया. उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों के निर्माण का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है. आज काशीपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश के आवासीय मंत्री भी शामिल रहे. पूरे प्रदेश भर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 17 हजार से अधिक आवासों का निर्माण किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री आवास योजना का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी प्रधानमंत्री ने आज काशीपुर से आवासीय योजना के तहत जिले की 9 शहरों की योजनाओं का शिलान्यास किया. आज आवास बनने के बाद 7700 परिवारों को मकान आवंटित किए गए. प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि 2024 तक सभी जरूरतमंद परिवारों के पास अपना मकान हो. मुख्यमंत्री धामी के साथ केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट भी मौजूद रहे. इसके साथ ही उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष और चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी भी मौजूद रहे.

उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के परिसर में आयोजित कार्यक्रम के बाद भी सीएम धामी का आज व्यस्त कार्यक्रम है. प्रधानमंत्री आवास योजना के शिलान्यास और लोकार्पण के बाद सीएम दामी मां मनसा देवी मंदिर के स्वर्ण जयंती महोत्सव में शामिल हो रहे हैं. सीएम धामी मुख्य अतिथि के रूप में शोभायात्रा में शिरकत करेंगे. सीएम धामी के साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी मौजूद हैं.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *