Nirbhik Nazar

किसान ने मांगी न्याय की भीख,  विधायक ने झोली में डाल दिया 50 रुपये का नोट! देखें VIDEO

आगरा: आगरा में भाजपा विधायक ने किसान की झोली में 50 रुपये का नोट डाल दिया। इस घटनाक्रम पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है। विधायक द्वारा किसान को इंसाफ दिलाने के बजाए नोट देने का लोगों ने विरोध किया है। मामला कस्बा शमसाबाद का है। यहां रविवार को गांधी जयंती के मौके पर प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटे लाल वर्मा, नगर पालिका चेयरमैन शमसाबाद लक्ष्मी देवी राठौर, चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश राठौर पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान गांव गढ़ी खंडेराव निवासी किसान राजू भी पहुंच गया।

किसान ने बताया कोल्ड स्टोरेज स्वामी भाजपा का पदाधिकारी

राजू ने बताया कि उसका कोल्ड स्टोरेज स्वामी से आलू के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। कोल्ड स्टोरेज मालिक भाजपा का पदाधिकारी है। जैसे ही विधायक गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सीढ़ियों से नीचे उतरने लगे तो किसान अपनी समस्या झोली फैलाकर बताने लगा।

इसी दौरान अजीब घटनाक्रम हो गया। विधायक ने अपनी जेब से 50 रुपये का नोट निकाला और राजू की झोली में डाल दिया। विधायक की ये हरकत देख वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। इस हरकत के लिए विधायक को लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। विधायक अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *