Nirbhik Nazar

मातम मे बदल गईं शादी की खुशियाँ, हादसे ने छीन लीं 25 ज़िंदगियाँ, अभी भी कई की हालत गंभीर…21 को बचाया, हादसे का कारण सामने आया !

पौड़ी: उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. पौड़ी गढ़वाल जिले के बीरोंखाल इलाके में 46 से 50 लोगों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई. बस दुर्घटना में 25 लोगों की मृत्यु हो गई है. पुलिस और SDRF ने बचाव अभियान चलाकर 21 लोगों को बचाया है. घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है. डीजीपी ने की 25 मौतों की पुष्टि: उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने बस हादसे के बारे में जानकारी दी कि दुर्घटना में 25 लोग मारे गए हैं. 21 लोगों को बचा लिया गया है. सभी घायलों को अस्पदताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा, ‘मंगलवार रात को पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट के बीरोंखल क्षेत्र में हुए बस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम 21 यात्रियों को बचाने में कामयाब रही. घायलों को नजदीक के अस्पहताल में भर्ती कराया गया है.’ बस में 46 से 50 लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है.

ये बताया जा रहा है हादसे का कारण

बताया जा रहा है कि पट्टा टूटने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी. घटना मंगलवार शाम चार बजे की बताई जा रही है. एसडीआरएफ और ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया था.

कांडा तल्ला जा रही थी बारात की बस

लालढांग क्षेत्र के कटेवड़ गांव निवासी संजीव के पुत्र महावीर की बरात जीएमओयू बस संख्या (यूके04-0501) से मंगलवार दोपहर 12 बजे कांडा तल्ला के लिए गई थी. बस कांडा तल्ला निवासी प्रकाश चंद्र के घर जानी थी. बस में सवार लालढांग निवासी पंकज ने बताया कि शाम करीब सात बजे रिखणीखाल-कांडा तल्ला के मध्य सिमड़ी गांव से करीब एक किलोमीटर पहले बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी.

जानकारी के अनुसार, बारातियों से भरी बस लालढांग हरिद्वार से कांडा तल्ला जा रही थी. पौड़ी गढ़वाल जिले के सिमड़ी गांव के पास रिखणीखाल-बीरोंखल मार्ग पर पट्टा टूटने के कारण चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बारातियों से भरी बस खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. बाद में रेस्यूट्   ऑपरेशन में SDRF की टीम को भी लगाया गया. हादसे की खबर मिलते ही मुख्यूमंत्री पुष्क र धामी भी एक्टिव हो गए. उन्होंमने एसडीआरएफ को लोगों को बचाने के अभियान में तत्का ल जुटने का निर्देश दिया.

हरिद्वार के लालढांग और पौड़ी में मातम

इस हादसे में 25 बारातियों की जान चली गई है. 21 बाराती गंभीर रूप से घायल हैं. मंगलवार शाम 7 बजे तक हरिद्वार के लालढांग और पौड़ी के कांडा तल्ला में बारात की खुशी थी. शाम 7 बजे बस हादसे की सूचना मिलने के बाद खुशियों का ये माहौल मातम में बदल गया. कांडा तल्ला में बारातियों के स्वागत के लिए बन रहा खाना ऐसे ही पड़ा रहा. मिठाई और शर्बत भी बारातियों का इंतजार करते रहे.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *