Nirbhik Nazar

पौड़ी बस हादसा: 25 की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, सीएम ने अस्पताल पहुँचकर जाना पीड़ितों का हाल…

पौड़ी: पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल इलाके में करीब 46 से 50 लोगों को ले जा रही एक बस के खाई में गिर गई. बस दुर्घटना में 25 लोगों की मृत्यु हो गई है. आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक सिमड़ी गांव में हुई बस दुर्घटना (Pauri Bus Accident) स्थल का जायजा (CM Dhami reached Pauri bus accident spot) लेने पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और उपस्थित कार्मिकों से दुर्घटना की संपूर्ण जानकारी ली. साथ ही मामले में डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बस हादसे के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी जारी कर दिये हैं.

सरकार ने की मुआवजे की घोषणा

उत्तराखंड सरकार ने पौड़ी गढ़वाल बस दुर्घटना और उत्तरकाशी हिमस्खलन आपदा दोनों में मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. गंभीर रूप से घायलों के लिए एक-एक लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) व पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने रेस्क्यू कर रहे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, राजस्व पुलिस और इस कार्य में लगे विभिन्न विभागीय कार्मिकों को तेजी से रेस्क्यू कार्य करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्थानीय प्रशासन को घायलों का त्वरित और समुचित उपचार करने के निर्देश दिए.

सीएम ने प्रभावित लोगों से मुलाकात की. सीएम ने कहा घायलों को बेहतर उपचार देने के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा जरूरत पड़ी तो घायलों को हायर सेंटर रेफर करने के लिए हेलीकॉप्टर भी तैनात किया जाएगा. इस अवसर पर विधायक लैंसडाउन महंत दिलीप रावत, गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार, डीआईजी करण सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान मौके पर मौजूद रहे.

मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बस हादसे के मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश भी जारी कर दिये हैं. प्रशासन के अनुसार बस हादसे में बस गढ़वाल मंडल विकास निगम की थी. बस हल्द्वानी आरटीओ में पंजीकृत थी. डीएम पौड़ी ने बताया कि रजिस्ट्रार, कानूनगो रिखणीखाल की ओर से प्रेषित स्पेशल रिपोर्ट के अनुसार बीती 4 अक्टूबर को गढ़वाल मंडल विकास निगम की बस संख्या. UK 04 PA -0501 सिमड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना सिमडी पट्टी के खाटली गांव की सरहद पर हुआ. डीएम ने बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच के लिए एसडीएम थलीसैंण अजयवीर सिंह को जांच अधिकारी नामित किया है. डीएम ने 15 दिनों के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं.

कोटद्वार बेस अस्पताल लाये गये घायल

सिमडी बैंड के पास भीषण सड़क दुर्घटना में कल 25 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. देर रात 8 गम्भीर घायलों को कोटद्वार बेस अस्पताल लाया गया. जिसमें एक घायल की मौत हो गई. बताया जा रहा की रेस्क्यू अभी जारी है. भीषण सड़क दुर्घटना में 15 गंभीर घायलों को एम्बुलेंस की मदद से कोटद्वार बेस अस्पताल लाया गया.

बीरोंखाल सड़क दुघर्टना रेस्क्यू किए गए घायलों का नाम पता

  1. सैन सिंह पुत्र नामालूम, निवासी कोटद्वार, उम्र लगभग 45 वर्ष.
  2. अंजलि पुत्री धीरेन्द्र, निवासी-लालढांग, उम्र लगभग 17 वर्ष.
  3. गौरव पुत्र तेजपाल, निवासी- अमोला, यमकेश्वर, उम्र लगभग 25 वर्ष.
  4. धनवीर पुत्र वीरेन्द्र, निवासी-उपरोक्त उम्र लगभग 18 वर्ष
  5. धीरेन्द्र पुत्र ज्ञान सिंह, निवासी चांद द्वारिखाल, डाडामण्डी, उम्र लगभग 48 वर्ष
  6. जयपाल पुत्र मोहन, निवासी लालढांग, उम्र लगभग 43 वर्ष
  7. पंकज नारंग पुत्र राकेश, निवासी लालढांग, उम्र लगभग 24 वर्ष
  8. आकाश पुत्र धीरेन्द्र प्रसाद, निवासी- उपरोक्त उम्र लगभग 15 वर्ष
  9. सुमित पुत्र धर्मपाल, निवासी लालढांग, उम्र लगभग 21 वर्ष
  10. सादान पुत्र मुस्तकीम खान, निवासी बिजनौर उम्र लगभग 18 वर्ष
  11. शिवानी पुत्री अनिल सिंह, निवासी लालढांग, उम्र लगभग 04 वर्ष
  12. आदित्य पुत्र धनवीर सिंह निवासी दुगड्डा कोटद्वार, उम्र लगभग 11 वर्ष
  13. पूजा पत्नी कुलदीप, निवासी-लालढांग, उम्र लगभग 30 वर्ष.
  14. पूनम पत्नी धनवीर निवासी उपरोक्त उम्र लगभग 32 वर्ष.
  15. मोहित पुत्र काशीनाथ, निवासी-लागढांग, उम्र लगभग 40 वर्ष
  16. मथुरा प्रसाद पुत्र चण्डीप्रसाद, निवासी-यूसाचौड, तहसील कोटद्वार, उम्र लगभग 51 वर्ष.
  17. निखिल पुत्र ममराज, निवासी-मण्डावली, बिजनौर, उम्र लगभग 15 वर्ष
  18. आशा देवी पत्नी अशोक निवासी कलालघाटी, कोटद्वार लगभग 31 वर्ष
  19. अनूप पुत्र जगदीश, निवासी-पैलढागी, यमकेश्वर, उम्र लगभग 20 वर्ष
  20. विशाल पुत्र बाबू निवासी ‘जालपुर नजीबाबाद बिजनौर, उत्तर प्रदेश

डीजीपी ने की 25 मौतों की पुष्टि

उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार ने बस हादसे के बारे में जानकारी दी कि दुर्घटना में 25 लोग मारे गए हैं. 21 लोगों को बचा लिया गया है. सभी घायलों को अस्पाताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा, ‘मंगलवार रात को पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट के बीरोंखल क्षेत्र में हुए बस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम 21 यात्रियों को बचाने में कामयाब रही. घायलों को नजदीक के अस्प ताल में भर्ती कराया गया है.’ बस में 46 से 50 लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है.

 

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *