Nirbhik Nazar

VIDEO: सीएम धामी ने किया हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण: 10 पर्वतारोहियों के शव बरामद, 16 लापता, 32 सुरक्षित निकाले गए…

उत्तरकाशी: उच्च हिमालयी क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए निकला नेहरू पर्वतारोहण संस्थान यानी निम का 58 पर्वतारोहियों का दल मंगलवार सुबह हिमस्खलन की चपेट में आ गया। वायुसेना ने रेस्क्यू अभियान चलाकर अभी तक 32 लोगों को बचाया है। वहीं, 16 लोग लापता हैं। जबकि अभी तक 10 लोगों के शव बरामद हुए हैं। बता दें कि वायुसेना ने मंगलवार को चार शव बरामद किए थे, वहीं, आज रेस्क्यू ऑपरेशन में छह शव और बरामद किए गए हैं।

सीएम ने किया घटनास्थल का हवाई सर्वे

सीएम पुष्कर सिंह धाी ने आज निम पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, उन्होंने द्रोपदी का डांडा क्षेत्र का हवाई सर्वे भी किया।  वहीं, बेस कैंप में फंसे 33 लोगों में से आज 14 लोगों को आईटीबीपी कैंप मातली लाया गया।

इन्हें लाए मातली

– दीप सिंह पुत्र श्री कन्हैया लाल, गुजरात।
– रोहित भट्ट पुत्र श्री जगदम्बा प्रसाद, टिहरी गढ़वाल।
– सूरज सिंह, उत्तरकाशी।
– सुनील लालवानी पुत्र बालचंद, मुम्बई।
– आकाश पुत्र मुन्नालाल, मुम्बई।
– अनिल कुमार(नायब सूबेदार, निम) पुत्र विद्याधर सिंह, राजस्थान।
– मनीष अग्रवाल, दिल्ली।
– कंचन सिंह, चमोली।
– अंकित सिंह, देहरादून।
– प्रदीप कुमार, पश्चिम बंगाल।
– अंकुर शर्मा, देहरादून।
– राकेश राणा, उत्तरकाशी। (प्रशिक्षक)
– बबीता, उत्तरकाशी। (प्रशिक्षक)
– रेखा, उत्तरकाशी। (प्रशिक्षक)

बता दें कि उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान(निम) में 44 प्रशिक्षुओं, 8 प्रशिक्षकों सहित कुल 58 लोगों का दल 14 सितंबर को एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स के लिए निकला था। 25 सितंबर को यह दल डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में द्रौपदी का डांडा चोटी के बेस कैंप में पहुंचा। वहां से सभी चोटी के आरोहण के लिए 5670 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कैंप-1 तक पहुंचे। मंगलवार तड़के चार बजे यह दल द्रौपदी का डांडा चोटी(5771 मी.) पर पहुंचा। लेकिन, कैंप-1 में लौटते समय करीब 8.45 बजे दल भारी हिमस्खलन की चपेट में आ गया।

आपातकालीन सेटेलाइट नंबर जारी  

नेहरू पर्वतरोहण संस्थान, कंट्रोल रूम 7060717717, 9997254854
निम 8991122725, 8991117711
विशाल रंजन, रजिस्ट्रार, निम  9568919195, 9412420840
देवेंद्र सिंह पटवाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी, उत्तरकाशी 9456147974
हेली रेस्क्यू के संचालन के लिए मातली हेलीपैड पर एटीएफ की व्यवस्था की गई है।
(सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार)

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *