Nirbhik Nazar

बस हादसे और हिमस्खलन मे मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा, CM धामी ने किया ऐलान…

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में आए हिम-स्खलन से जान गवाने वाले पर्वतारोहियों और पौड़ी जिले में बस हादसे से मतृकों के परिजनों को आर्थिक देने की घोषणा की है। धामी ने दोनों घटनाओं में मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख, गम्भीर घायल को ₹1-1 लाख और सामान्य घायल को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। मंगलवार रात को पौड़ी में हुए बस हादसे के बाद सीएम धामी बुधवार को सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंके के साथ बस हादसे की जगह पर गए। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को बेहतरीन सुविधा देने के निर्देश दिए। आपको बता दें कि करीब 40-50 बारातियों से भरी बस के गहरी खाई में गिरने से 25 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार प्रभावितों के साथ है। कहा कि घायलों को हर संभव सहायता दी जाएगी। धामी उत्तरकाशी स्थित मातली भी पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल भी जाना। मालूम हो कि उत्तरकाशी जिले में हिमस्खलन के बाद 27 पर्वतारोही अभी भी लापता है। सेना, एनडीआरएफ सहित सुरक्षा एजेंसी लातपा पर्वतारोहियों की तलाश में जुटी हुई है। सीएम धामी ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रेस्क्यू से जुड़ी पल-पल की जानकारी जुटा रहे हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *