Nirbhik Nazar

शिक्षिकाओं ने बना दिया स्कूल को अखाड़े का मैदान ! जमकर हुई खिंचतान, देखें VIDEO, सेस्पेंड हुईं शिक्षिकाएँ…

हमीरपुर: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो हैरान कर देने वाले होते हैं। कई बार लोग घटनाओं के वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं और उनमें से कुछ वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। कई बार आपस में लड़ाई के वीडियो भी वायरल होते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक स्कूल में दो महिला टीचर आपस में लड़ती नजर आ रही हैं। वहीं छात्र—छात्राएं पास में खड़े दोनों महिला टीचर्स की लड़ाई देख रहे हैं।

विद्या का मंदिर बन गया अखाड़ा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे में एक सरकारी स्कूल के अंदर दो महिला टीचर किसी बात को लेकर एक दूसरे से भिड़ गई। देखते ही देखते विद्या का मंदिर अखाड़े में तब्दील हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों महिला टीचर बच्चों के सामने ही आपस में उलझ गईं और लड़ाई करने लगीं।

छात्रों के सामने बरसाए एक-दूसरे पर घूसे
खबरों के अनुसार, कुरारा कस्बे के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दो महिला शिक्षिक प्रीति निगम और पुष्पलता पांडेय के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई है। दोनों के बीच की बहस इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद क्लासरूम जंग का अखाड़ा बन गया। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे पर खूब थप्पड़ और घूंसे बरसाए।

तिरंगे का भी किया अपमान
बताया जा रहा है कि यह वीडियो गाँधी जयंती के दिन का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला टीचर्स ने राष्ट्रीय ध्वज का भी अपमान किया है। टीचरों के बीच जब मारपीट चल रही थी तो तिरंगा झंडा जमीन पर पड़ा हुआ था। उसे पैरों से रौंदते हुए यह दोनों आपस में लड़ रही थीं। किसी ने तिरंगे को उठाना जरूरी नहीं समझा।

दोनों टीचर हुई सस्पेंड
झगड़े के बाद दोनों महिला टीचर एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने भी पहुंच गईं। दोनों ने पुलिस में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इस घटनाक्रम पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने झगड़ा करने वालीं दोनों शिक्षिकाओं को सस्पेंड कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इन दोनों शिक्षिकाओं को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *