Nirbhik Nazar

मिक्स मीडिया फीचर के जरिये अब ट्विटर पोस्ट के एक ही ट्वीट में जोड़ सकेंगे वीडियो, इमेज और GIF, देखें VIDEO

न्यूज़ डेस्क:  कभी-कभी ट्विटर अपने विचार जाहिर करने के लिए आपको एक से ज्यादा मीडिया की जरूरत होती है. इसी को देखते हुए ट्विटर ने बुधवार को घोषणा की कि सभी आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स अब एक ही ट्वीट में पिक्चर, वीडियो और जीआईएफ पोस्ट कर सकेंगे. इससे यूजर के लिए ट्विटर पर अपने विचार व्यक्त करना थोड़ा आसान हो जाएगा. इस संबंध में ट्विटर सपोर्ट ने ट्वीट करते हुए कहा कि ट्विटर पर इसे विजुअल के साथ मिक्स करने के लिए तैयार हो जाइए. मिक्स मीडिया ट्वीट करना पहले की तरह ट्वीट करने जैसा ही है. मिक्स ट्वीट करने के लिए आपको एक ट्वीट लिखना होगा. फिर उसमें मीडिया या जीआईएफ आइकन सेलेक्ट करना होगा. गौरतलब है कि यूजर्स एक ट्वीट में अधिकतम चार वीडियो, इमेज या GIF जोड़ सकते हैं. अपडेट वर्तमान में आईओएस और एंड्रॉयड पर उपलब्ध है.

बेहद आसान है तरीका

ट्वीट में मिक्स मीडिया जोड़ना काफी आसान है. ट्वीट लिखते समय, ‘मीडिया’ या ‘जीआईएफ’ आइकन पर टैप करें और उस कंटेंट को सेलेक्ट करें जिसे आप शेयर करना चाहते हैं. इस दौरान अपनी तस्वीरों को ज्यादा सुलभ बनाने के लिए उसमें टेक्ट जोड़ना न भूलें.

क्रिएटर्स को एक्प्रेस करने में मदद करना

ट्विटर ने कहा, ‘हम हमेशा नए और रोमांचक तरीकों की तलाश में रहते हैं, ताकि क्रिएटर्स को अधिक से अधिक ट्वीट शेयर करने और उन्हें देखने में मदद मिल सके.’ कंपनी ने आगे कहा कि एक ही ट्वीट में विभिन्न प्रकार का विजुअल कंटेंट को जोड़ने से क्रिएटर्स को खुद को बेहतर तरीके से एक्सप्रेस करने की अनुमति मिलती है और उन्हें अपनी स्टोरी बताने के अधिक तरीके मिलते हैं.

एक साथ देख सकेंगे सभी मीडिया

बता दें कि ऐसा ही फीचर शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी मिलता है, जिसके जरिए यूजर्स एक ही पोस्ट में इमेज और वीडियो पोस्ट कर सकते हैं, लेकिन व्यूवर्स को अलग-अलग मीडिया कंटेंट को देखने के लिए स्वाइप करना पड़ता है. दूसरी ओर ट्विटर का मिक्स-मीडिया ट्वीट आपको सभी प्रकार के मीडिया को एक साथ देखने की अनुमति देता है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *