Nirbhik Nazar

कैमूर : जमीनी विवाद में पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट व चाकूबाजी में एक की मौत,चार घायल,तीन गिरफ्तार 

गिरिराज सिंह बोले- भारत को पाकिस्तान के साथ मैच का बहिष्कार करना चाहिए

Kaimur : दो पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट व चाकूबाजी, खूूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत गई। वहीं चार लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना शुक्रवार की रात कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के नुआंव गांव की है। मृतक की पहचान नुआंव गांव के प्रेमचंद्र जायसवाल बताए जाते हैं। वही घायलों में अखिलेश जायसवाल, शिवशंकर जायसवाल, अमन जायसवाल व मनीष उर्फ आयरन जायसवाल बताये जाते है। सभी घायलों को रात में ही नुआंव में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों द्वारा गम्भीर स्थिति देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। 

इधर, सूचना पर पहुँची  नुआंव थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित दिनेश जायसवाल, कृष्णा और मुरारी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू को आरोपितों के घर से बरामद किया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक, नुआंव गांव निवासी दिनेश जायसवाल व मृतक प्रेमचंद्र जायसवाल के बीच पूर्व से 18 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वही न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। जमीन खेती योग्य है। उसी जमीन को लेकर शुक्रवार की रात विवाद हुआ। विवाद के दौरान मारपीट भी शुरू हो गया। 

पोस्टमार्टम के बाद शव को देखने के लिए उमड़ी भीड़

इसी बीच दिनेश जायसवाल अपने दोनों पुत्र कृष्णा और मुरारी के साथ प्रेमचंद्र जायसवाल व उनके पक्ष के लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष के मृतक प्रेमचंद्र जायसवाल व चार लोग घायल हो गए।घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। जिसके बाद लोगों द्वारा घायलों को निजी क्लिनिक ले जाया गया।जहां से गर्रा पीएचसी भेजा गया। पीएचसी में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद  डॉक्टरों द्वारा गंभीर स्थिति देखते हुए मोहनियां अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां घायल प्रेमचंद्र जायसवाल की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतक का पुत्र घायल अखिलेश की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी होने पर मोहनियां डीएसपी रघुनाथ सिंह व इंस्पेक्टर विध्याचल प्रसाद पहुँचे। जहां घटना के बारे में जानकारी प्राप्त कर गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की घर में चाकू छिपाने की बात कही गयी।जिसके बाद पुलिस उसके घर पहुँचकर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद की। बरामद चाकू पर खून के निशान लगे थे। 


कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद मेंं बताया कि दो पट्टीदारों में 18 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद था। जिसमें मारपीट व चाकूबाजी हुई। एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वही चार घायल है,जिन्हें इलाज वाराणसी में चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया। वही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।जिन्हें जेल भेजा जा रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *