Nirbhik Nazar

माँ हो गई 11 लाख की ठगी का शिकार, कनाडा मे बेटे ने कर दिया एक्सीडेंट, किसी ने दिया था फोन पर समाचार, पढ़ें पूरा मामला…

चंडीगढ़:  कनाडा में एक्सीडेंट मामले में गिरफ्तार बेटे को छुड़वाने की बात कहकर महिला से 11 लाख 30 हजार ठग लिए। इसके बाद भाई को ऑनलाइन देख बहन ने एक्सीडेंट के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह घर में सो रहा है और कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ है। महिला को ठगी का अहसास होने पर सेक्टर 27 निवासी गजिंदर सिंह ढिल्लों ने मामले की शिकायत साइबर सैल को दी। साइबर सेल ने गजिंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

सेक्टर-27 निवासी गजिंदर सिंह ढिल्लों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बेटा जयदीप सिंह कनाडा में रहता है। उसकी पत्नी को मोबाइल पर व्हट्सएप कॉल आई और कॉलर ने कहा कि जयदीप सिंह ने एक्सीडेंट कर दिया है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। इसके चलते पुलिस ने जयदीप को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुलिस से छुड़वाने के लिए रुपयों की जरूरत है।

भाई से पूछा तो नहीं हुआ था एक्सीडेंट
Cheating of lakhs: कॉल करने वाले व्यक्ति ने एक नंबर बताया और महिला को उस से जुड़े गूगल पे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा। इसके बाद झांसे में आई महिला ने साढ़े 11 लाख रुपए गूगल पे कर दिए। इसके बाद महिला ने मामले की जानकारी बेटी को दी। बेटी ने फोन में देखा तो भाई जयदीप ऑनलाइन था। उसने भाई को मैसेज कर एक्सीडेंट के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह सो रहा है और उसके साथ कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ है। ठगी का अहसास होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *