Nirbhik Nazar

हरिद्वार: 13 अक्तूबर को ब्लॉक प्रमुख और 14 को जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पदों पर होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

हरिद्वार: जिले में ब्लॉक प्रमुख समेत अन्य पदों के लिए 13 अक्तूबर और जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए 14 अक्तूबर को चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को चुनाव की अधिसूचना जारी की है। 10 अक्तूबर को अपराहृन तीन बजे तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे, जबकि मतदान की समाप्ति के बाद मतगणना शुरू की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हरिद्वार जिले की क्षेत्र पंचायत भगवानपुर, लक्सर, बहादराबाद, नारसन, रुड़की, खानपुर में क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पद के लिए 13 अक्तूबर को मतदान होगा।

इसी दिन मतगणना की जाएगी। इन पदों के लिए नामांकन की तिथि 10 अक्तूबर तय की गई है। 11 अक्तूबर को नाम वापसी की होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए 14 अक्तूबर को मतदान होगा। इन पदों के लिए 10 अक्तूबर को नामांकन और 11 अक्तूबर को नाम वापसी की तिथि तय की गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *