Nirbhik Nazar

NH-734 के लिए 2000 करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी, सीएम धामी ने केंद्र का जताया आभार…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य (Uttarakhand) के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -734 पर बाईपास, सेक्शन सुधार और विकास के कई कार्यों को लेकर 2,006.82 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी मिलने पर केंद्र का आभार प्रकट किया है। उन्होंने उत्तराखंड के हित में लिए गए निर्णय को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) और केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) दोनों नेताओं को धन्यवाद दिया। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य में NH -734 खंड में यातायात सुविधाओं के विकास कार्य को लेकर 2,006.82 करोड़ रुपए की लागत की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से उत्तराखंड के साथ पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) को लाभ होगा। दोनों राज्यों के बीच यातायात की सुविधाओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। केंद्र ने जिन परियोजनाओं को मंजूरी दी है उनके तहत मुरादाबाद – ठाकुरद्वारा – काशीपुर, मुरादाबाद और काशीपुर बाईपास सहित सेक्शन के सुधार और सुविधाओं की विकास को लेकर कार्य किया जाना है।

केंद्र के इस निर्णय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महत्वाकांक्षी बताया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राज्य में कनेक्टीवीटी में अभूतपूर्व काम हुआ है। जिसका लाभ भी राज्य को हो रहा है। NH -734 खंड एनएच (National hoghway) विकास परियोजनाओं की स्वीकृति दिए जाने से राज्य की विकास पर सकारात्म प्रभाव पड़ेगा। सीएम धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हाईवे के विकास से निश्चित रूप से उत्तराखण्ड में पर्यटन और उद्योगों के विकास को बल मिलेगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *