Nirbhik Nazar

स्ट्रीट वेंडर से सब्जियां खरीदने पहुंची केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आप भी देखिये VIDEO…

चेन्नई: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को चेन्नई के मायलापुर में सब्जी मंडी का दौरा किया. इस दौरान निर्मला सीतारमण ने विक्रेताओं से सब्जियां खरीदने के साथ ही स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत भी की. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक स्ट्रीट वेंडर से सब्जियां खरीदने का अपना एक वीडियो भी साझा किया. इस दौरान उन्होंने कुछ विक्रेताओं के साथ बातचीत की.

वीडियो किया शेयर

वीडियो में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ शकरकंद निकालते हुए दिख रही हैं. इसके अलावा, उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वो करेले खरीदती हुई दिख रही हैं. इससे पहले दिन में उन्होंने शहर में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एक केंद्र का उद्घाटन किया.

इससे पहले, बीते दिनों वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि केंद्र सरकार महंगाई को 4 फीसदी से नीचे रखने का हरसंभव प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ऐसे कदम भी उठा रही है, जिससे लोगों को जरूरी चीजें उचित दाम पर और समय से उपलब्‍ध हो सकें. बढ़ती कीमतों से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि जहां तक महंगाई का सवाल है तो मैंने संसद में हर बार इससे जुड़े सवालों का जवाब दिया है. महंगाई दर को एक निश्चित स्‍तर पर लाने के लिए कदम भी उठाए जा रहे हैं. उदाहरण के तौर पर आयातित खाद्य तेलों पर लगने वाली ड्यूटी हटा दी गई है. उन्‍होंने कहा कि महंगाई के मसले को वैश्विक परिप्रेक्ष्‍य में देखा जाना चाहिए.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *