Nirbhik Nazar

शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर, सीएम धामी ने लिया शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद

हरिद्वार: शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्री जगद् गुरु आश्रम में ब्रह्मलीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद का 117वां प्राकट्य समारोह शारदा पीठाधीश्वर जगद् गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान संस्कृति, संस्कृत और श्रीराम जन्मभूमि के लिए किए गए उनके बलिदान को स्मरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। उन्होंने ब्रह्मलीन स्वामी संत की समाधि स्थल पर चरण पादुका पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूजन किया गया।

शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि गुरुदेव स्वामी प्रकाशानंद महाराज भारत के सर्वश्रेष्ठ संतों में गिने जाते थे जिन्होंने संपूर्ण भारत वर्ष में भ्रमण कर संस्कृत और संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया। वे भारतीय संस्कृति के गौरव थे। उन्होंने कहा कि सनातनी समाज उनका हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी प्रकाशानंद विराट व्यक्तत्वि के महापुरुष थे। वे संस्कृत और संस्कृति के महान संवाहक थे। स्वामी प्रकाशानंद ने संस्कृत और संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए पीठ की स्थापना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद भी लिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, रविंद्र भदौरिया, जगदीश गुप्ता, शिव कुमार त्यागी, नारायण शास्त्री, मोहन शर्मा, कमल जौरा, आशुतोष शर्मा, लव शर्मा, मयंक समेत अन्य मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *