Nirbhik Nazar

अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, भर्ती परीक्षा धांधली में तीन VIP गिरफ्तार, पूर्व CM के OSD भी STF के रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधलियों को लेकर प्रदेश सरकार अलर्ट मोड़ में नजर आ रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के जीरो टॉलरेंस का पालन करते हुए STF की टीम ने कार्रवाई की है। बता दें कि 2016 में यूकेएससीसी द्वारा वीपीडीओ भर्ती परीक्षा करवाई गई थी। जिसमें हुई धांधली की जांच करते हुए आज आरबीएस रावत पूर्व चेयरमैन, सचिव मनोहर कन्याल, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरएस पोखरिया को गिरफ्तार किया गया है। भर्तियों की धांधली को लेकर यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

OSD भी STF के रडार पर

धांधली के तालाब में शामिल इन मगरमच्छों पर शिकंजा कसने के लिए STF ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। कई VIP की गवाही भी हो चुकी है। जबकि कुछ अभी जांच के दायरे में शामिल हुए हैं। माना जा रहा है कि पूर्व सीएम के OSD भी STF के रडार पर हैं। उनसे जल्द इस मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी।

बता दें कि तीनों आरोपी की गिरफ्तारी से सरकारी तंत्र में माहौल गरमा गया है। क्योंकि तीनों सरकार में विशेष पेठ रखते है। गुपचुप संबंझ अब सार्वजनिक हो गए हैं। आरबीएस रावत की बात करें तो उनके राजनीतिक लोगों से गहरे संबंध थे। इसलिए किसी ने उन पर हाथ नहीं डाला। इन पर शिकंजा कसाने से पहले बड़ी योजना के तहत काम हुआ। वहीं केस को मजबूती देने के लिए इस मामले में ज्यादातर लोगों को सरकारी गवाह बनाया गया है।

मंडी समिति का पूर्व अध्यक्ष भी शामिल

माना जा रहा है कि तमाम VIP लोग और बड़े अधिकारी को इन तीनों के खेल के बारे में जानते थे। इसल खेल में एक मंडी समिति का पूर्व अध्यक्ष भी शामिल है। STF ने उससे भी पूछताछ की है।

STF पूर्व अधिकारी को सरकारी गवाह के रूप में पेश करेगा। इससे पूछताछ के बाद पूर्व सीएम के OSD का नाम भी सामने आया है। जांच के बाद STF पूर्व OSD से भी पूछताछ करेगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *