Nirbhik Nazar

बुर्का पहनकर घूमते पकड़ा गया मंदिर का पुजारी, पुलिस की पूछताछ में दिया हैरान करने वाला जवाब

कोझिकोड (केरल):  कोझिकोड जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां लोगों ने एक ऐसे पुजारी को पकड़ा जो बुर्का पहन कर घूम रहा था। सामने आई जानकारी के अनुसार कोझिकोड के कोयिलैंडी में बुर्का पहनकर संदिग्ध तरीके से घूम रहे मंदिर के पुजारी को कुछ लोगों ने पकड़ा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने रविवार को बताया कि जिष्णु नंबूथिरी (28) को ऑटो चालकों ने सात अक्टूबर को कोयिलैंडी जंक्शन पर पकड़ा था। उन्होंने कहा, ”आम लोगों ने पुजारी को बुर्के में घूमते हुए देखने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। हालांकि, पुजारी के खिलाफ किसी तरह के अपराध की कोई शिकायत नहीं थी। इसलिए, परिजनों के थाने पहुंचने के बाद हमने उसे जाने की अनुमति दे दी।”

कोयिलैंडी में मेप्पयूर के पास स्थित मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बताया कि उसने बुर्का इसलिए पहना था, क्योंकि वह चेचक से पीड़ित है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में चेचक का कोई निशान नहीं मिला। पुलिस ने पुजारी का नाम, पता और अन्य जानकारी की पड़ताल के बाद उसे छोड़ दिया।

Source : “IBC24”  

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *