न्यूज़ डेस्क: सोशल मीडिया पर सांपों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ तो ऐसे होते हैं, जिनको देखकर ही लोग सहम जाते हैं। बता दें कि सांप बहुत खतरनाक होते हैं। वहीं सांपों की प्रजाति में से कुछ तो इतने जहरीले होते हैं कि उनके डंसने के कुछ देर में ही व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। किंग कोबरा भी इनमें से एक है। कई बार सांप ऐसी जगहों पर छिपकर बैठ जाते हैं कि अगर ध्यान न रहे तो यह काट सकते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खतरनाक कोबरा सांप जूते में छिपकर बैठा था। वहीं इससे अनजान शख्स जूते पहनने वाला ही था।
जूते में छिपकर बैठ गया कोबरा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कर्नाटक के मैसूर का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक खतरनाक कोबरा घर के बाहर आंगन में रखे जूते में छिपकर बैठ गया। घर में से किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। वहीं जिस शख्स का यह जूता था वह घर के अंदर से आकर जैसे ही जूते पहनने के लिए पैर आगे बढ़ाने लगा, उसी वक्त उसकी नजर अंदर छिपे कोबरा पर पड़ गई और वह डर के मारे चिल्लाने लगा। उसकी चीख पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्यों भी दौड़े-दौड़े बाहर आए।
Shocking video of cobra #snake in Mysore, Karnataka hiding inside the shoe.
#ViralVideo #Cobra #Rescued #Shoes #Karnataka pic.twitter.com/rJmVN5W1ne— Bharathirajan (@bharathircc) October 10, 2022
फन फैलाकर बाहर निकला कोबरा
जूते के अंदर कोबरा सांप को देखकर घर वालों के भी होश फाख्ता हो गए। उन्होंने तुरंत उसे पकड़ने के लिए स्नैक केचर को मौके पर बुलाया। सांप पकड़ने वाले ने जैसे ही अपनी लोहे की छड़ से जूता हिलाया, तो सांप फन फैलाकर जूते से बाहर निकला। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे घर के बाहर रखे जूते में कोबरा देखा हुआ है और मौके पर आए शख्स ने जब उसे बाहर निकालने की कोशिश की तो वो फन फैलाकर डराने लगा।

गुस्से में था कोबरा
इस वीडियो ट्विटर पर भारतीरंजन नाम के एक पत्रकार ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोबरा को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो हमला करने की फिराक में हो। वह बहुत गुस्से में लग रहा था। हालांकि स्नैक केचर ने काफी जद्दोजहद के बाद जहरीले नाग को अपने वश में कर लिया और उसे छड़ी की मदद से उठाकर एक डिब्बे में डाल कर बंद कर दिया। ऐसे में जैसे ही सांप डिब्बे में बंद हुआ, वहां मौजूद सभी लोगों ने राहत की सांस ली।
You will find them at oddest possible places in https://t.co/2dzONDgCTj careful. Take help of trained personnel.
WA fwd. pic.twitter.com/AnV9tCZoKS— Susanta Nanda (@susantananda3) July 11, 2022
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
बता दें कि इस तरह का वीडियो पहले इस साल जुलाई में भी सामने आया था। उस वीडियो को IFS अधिकारी सुशांता नंदा ने शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि आप सांप को सबसे अजीब जगहों पर पा सकते हैं। सावधान रहें। प्रशिक्षित व्यक्तियों की मदद लें। वायरल क्लिप में देखा जा सकता था कि एक रैक पर ढेर सारे जूते-चप्पल रखे हैं। इनमें सबसे ऊपर एक जूता रखा है, जिसमें एक सांप छिपा हुआ है, जिसे एक महिला छड़ी के सहारे बाहर निकालने की कोशिश करती है। अचानक कोबरा फन फैलाकर बाहर निकलता है, और फुफकार मारते हुए खड़ा हो जाता है। महिला पीछे हट जाती है। वह सावधानी के साथ सांप को अंत में पकड़ लेती है। साथ ही, लोगों को सलाह देती है कि जब भी वे जूते पहने तो उसे एक बार झाड़ लें। ताकि अंदर मौजूद कोई भी कीड़ा बाहर आ जाएगा। वरना… परिणाम खतरनाक हो सकते हैं!