Nirbhik Nazar

पीएम मोदी के दौरे से पहले, केदारनाथ पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, पुनर्निर्माण कार्यों पर दिए ये निर्देश

रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को केदारनाथ धाम में दर्शन किए। धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने पत्नी गीता धामी के साथ बाबा के दरबार में पूर्जा अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने रूद्र यज्ञ के लिए आए संत महात्माओं से भी भेंट की। सीएम धामी ने निर्माण एजेंसी को सभी निर्माण कार्यों को तय समयसीमा पर पूरा करने के साथ ही गुणवत्ता बनाए रखने की भी सख्त हिदायत दी गई है। सीएम धामी के केदारनाथ दौरे को पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से भी देखा जा रहा है। राजनीतिक सूत्रों की बात मानें तो, पीएम मोदी छोटी दिवाली के दिन केदारनाथ धाम के दर्शन कर सकते हैं।

23 अक्तूबर को पीएम मोदी के दौरा अभी फिलहाल प्रस्तावित है। मोदी अगर केदारनाथ धाम के दर्शन करने को आते हैं तो वह धाम में मास्टर प्लान के तहत हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों की भी समीक्षा कर सकते हैं।आपको बता दें कि केदारनाथ धाम की तर्ज पर ही बदरीनाथ धाम में भी मास्टर प्लान तैयार किया गया है। सीएम धामी के दौरे के साथ ही जिला प्रशासन भी तैयारियों जुटा हुआ है।मालूम हो कि इससे पहले भी पीएम मोदी केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। 2013 में आई आपदा के बाद धाम के पुनर्निर्माण के लिए मास्टर प्लान बनाया गया था, जिसकी समीक्षा पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग से करते हैं।

तीर्थ यात्रियों का टूटा रिकॉर्ड
केदारनाथ, बदरीनाथ सहित चारों धामों में दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों का रिकॉर्ड टूटा है। इस साल 2022 में अब तक 39 लाख से ज्यादा तीर्थ यात्री दर्शन करने को धामों में पहुंचे हैं। 8 मई से खुले बदरीनाथ धाम में 9 अक्टूबर तक 1510613 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किए। जबकि, 6 मई से खुले केदारनाथ धाम में 9 अक्टूबर तक 1403639 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 3 मई से खुले यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम में क्रमश: 470938 और 595676 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *