Nirbhik Nazar

मुलायम सिंह यादव को बेटे अखिलेश ने दी मुखाग्नि, ‘नेताजी अमर रहे’ के नारे से गूंजा सैफई, देखें VIDEO

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद जयंत चौधरी और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू सहित कई राजनेता सैफई पहुंचे।

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सैफई जाकर सपा संरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुलायम सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

सैफई में मुलायम सिंह यादव का कुछ ही देर में अंतिम संस्कार होगा। कन्नौज से चंदन की लकड़ियां लेकर सपा कार्यकर्ता सैफई पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि नेताजी के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में उनके समर्थक और सपा कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सैफई में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *