Nirbhik Nazar

बंशीधर भगत की फिसली जुबान ! VIDEO VIRAL, देवी-देवताओं को लेकर कही अजीबोगरीब बात, देखें VIDEO…

हल्द्वानी: पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बंशीधर भगत का मंगलवार को वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में भगत हल्द्वानी में बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में देवी-देवताओं पर अटपटे बोल बोलों से खुद भाजपाई असहज हो गए। भगत वीडियो में कह रहे हैं बालकों का नंबर तो हमेशा बाद में ही आता है। महिलाओं को संबोधित करते हुए भगत कहते हैं कि भगवान तक ने आपका पक्ष लिया है। विद्या मांगो तो सरस्वती को ‘पटाओ’, शक्ति मांगो तो दुर्गा और धन मांगो तो लक्ष्मी को ‘पटाओ’।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1580051331850518528?s=20&t=WuLoOFOZF3j04pe3FDkV2Q

वह यहीं नहीं थमे और भगवान शिव-विष्णु को लेकर भी अजीबोगरीब बातें कहीं। उन्होंने कहा आदमी के पास है क्या एक शिवजी हैं, वह भी पहाड़ में पड़े हुए हैं ऊपर से सिर पर सांप रखा हुआ है। इसके बाद उन्होंने भगवान विष्णु पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वे समुद्र की गहराई छिपे हैं। दोनों की आपस में बात भी नहीं होती। भगत के ये बोल सुन कार्यक्रम में महिलाओं के साथ भाजपाई भी बगलें झांकने लगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *