Nirbhik Nazar

OMG, हनुमान भगवान को रेलवे का नोटिस ! 10 दिन मे जमीन खाली करने की बात कही…पढ़ें पूरी खबर…

धनबाद : बॉलीवुड फिल्म ‘OMG – Oh My God’ में दिखाया गया है कि किस तरह भूकंप के कारण अपनी दुकान बर्बाद होने पर कांजी भाई भगवान को दोषी मानते हैं और उनके खिलाफ कोर्ट केस करते हैं। कोर्ट से भगवान को नोटिस भी जारी होता है। कुछ ऐसा ही मामला झारखंड के धनबाद में सामने आया है। यहां रेलवे ने जमीन खाली करने के लिए हनुमानजी को नोटिस भेजा है। साथ ही कहा है कि 10 दिन में जमीन खाली नहीं की तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामला सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा है। वहीं रेलवे के अधिकारी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। पढ़ें पूरा घटनाक्रम

 हनुमान मंदिर में नोटिस चिपका नोटिस, 10 दिनों की मोहलत

जानकारी के मुताबिक, धनबाद में रेलवे की जमीन पर कुछ लोगों ने सालों से कब्जा कर रखा है। मामला धनबाद के बेकार बांध रेलवे कॉलोनी से सटे खटीक मोहल्ला का है। यहां 27 घर अवैध तरीके से बनाए गए हैं। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने इनके खिलाफ अभियान शुरू किया है। सभी 27 घरों की दीवार पर जमीन खाली करने का नोटिस चिपकाया गया है। इस दौरान मोहल्ले के हनुमान मंदिर में भी नोटिस चिपका दिया गया। हनुमान मंदिर में चिपकाए गए नोटिस में लिखा है, ‘आपको सूचित किया जाता है कि आपने रेल की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है, जो अपराध है। आपको निर्देश दिया जाता है कि पत्र प्राप्ति के 10 दिनों के अंदर उपरोक्त रेलवे की जमीन को यथाशीघ्र खाली कर वरीय अनुभाग अभियंता-वन के हवाले कर दें, अन्यथा आपके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसे अति आवश्यक समझें।’

मामला सामने आने के बाद खटीक मोहल्ले के लोगों में गुस्सा है। लोगों का कहना है कि वे रेलवे की जमीन पर वर्षों से रह रहे हैं। उन्हें परेशान करने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। वहीं हनुमान मंदिर पर नोटिस चस्पा करने को लेकर भी उबाल है। लोगों का कहना है कि रेलवे की जमीन पर अन्य धर्मों के स्थान भी हैं, लेकिन नोटिस सिर्फ इसी मंदिर को लेकर जारी किया जा रहा है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *