Nirbhik Nazar

करूंगा दूसरा निकाह, तू तो है काली, शौहर के तानों से तंग आकर, टॉयलेट क्लीनर पी गई घरवाली…

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पति के तानों और रंग काला बताने से आहत एक महिला ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया। बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में दो दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद महिला ने सोमवार की रात दम तोड़ दिया। महिला के पिता की ओर से दामाद सहित ससुराल पक्ष से तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार खालापार मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद गुलजार ने मंसूरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 11 वर्ष पहले उसने अपनी पुत्री तबस्सुम की शादी मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नावला में हारुन पुत्र इस्लाम के साथ की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। आरोप है कि पति हारून लगातार उसकी पुत्री को ताने मारता रहता था कि तेरा रंग काला है। मैं दूसरी शादी करूंगा। इसी से तंग होकर तबस्सुम ने आठ अक्तूबर को टॉयलेट क्लीनर पी लिया।

हालत बिगड़ने पर उसे बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 10 अक्तूबर की रात को उसकी मौत हो गई। पिता की ओर से पति हारून, सास खैरुन्निसा और एक अन्य के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान ने बताया कि तब्बसुम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *