Nirbhik Nazar

टेबल के ऊपर से दी जा रही थी घूस ? कैमरे में कैद हुआ था जिला प्रोबेशन कार्यालय का कर्मचारी, 1 साल बाद VIRAL हुई VIDEO…!

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जिला प्रोबेशन कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी लोकेंद्र का रिश्वत लेते वीडियो इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रसारित हाे रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कर्मचारी खुलेआम अपने आफिस में टेबल के ऊपर से एक व्यक्ति से पैसे लेता है।मामले को लेकर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि आरोपित कर्मचारी के खिलाफ इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि बुधवार सुबह वाट्सएप, टि्वटर सहित विभिन्न प्लेटफार्म पर एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें जिला प्रोबेशन कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी लोकेंद्र के साथ दो लोग बैठे नजर आते हैं। सामने बैठे दो व्यक्तियों में एक अपनी जेब से रुपये लेकर कर्मचारी के हाथ में धीरे से रखते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी ने एक मामले में जांच के दौरान रिपोर्ट लगाने को लेकर दिए घूस लिए।

एक साल पुरानी है वीडियो 

हालांकि वीडियो में न दिखने के कारण रिश्वत देने वाले व्यक्ति के बारे में अभी जानकारी नहीं हो सकी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र का कहना है कि यह वीडियो जुलाई 2021 का है। इस संबंध में जांच शुरू कर दी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व कर्मचारी ने प्रसारित किया वीडियो

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से कार्यालय में ड्यूटी पर रखे गए एक कर्मचारी ने कुछ दिन पहले नौकरी से इस्तीफा दिया है। उस कर्मचारी का लोकेंद्र से पूर्व में विवाद भी हुआ था, पूर्व कर्मचारी ने ही वीडियो प्रसारित किया है। इस संबंध में उससे भी पूछताछ की जाएगी।

Source : “जागरण”  

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *