Nirbhik Nazar

खटीमा: जब मंडी समिति पहुँचकर सीएम धामी ने मापी धान की नमी…. उत्तराखंडी टोपी और शॉल ओढ़ाकर सीएम का किया लोगों ने स्वागत…

खटीमा:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंडी समिति पहुंचकर एसएमआई के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्रय केंद्र पर धान की नमी भी मापी। यंत्र में धान की नमी मानक से कम करीब 15 फीसदी निकली। इस पर सीएम ने कहा कि फसल के एक-एक दाने की खरीद होनी चाहिए। किसानों ने सीएम से नमी का मानक 17 से 20 फीसदी करने की मांग की। इससे पूर्व अधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी का स्वागत किया। सीएम ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। सीएम का हेलिकॉप्टर शुक्रवार शाम राधास्वामी सत्संग मैदान में उतरा। इसके बाद सीएम धामी कार से कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने धान क्रय संबंधी जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की गुणवत्ता भी परखी।

सीएम धामी ने कहा कि सभी धान क्रय केंद्रों पर किसान की उपज की तौल ठीक होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान किसानों ने बारिश के कारण धान की नमी का मानक 17 प्रतिशत से 20 प्रतिशत करने और प्रदेश के किसानों का प्राथमिक के साथ धान खरीदने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को नमी पर हरसंभव राहत दिलाएंगे। सीएम धामी ने क्रय केंद्र प्रभारी से कहा कि यूपी से धान यहां न आए और क्षेत्र के किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान विधायक रुद्रपुर शिव अरोरा, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट, किच्छा एसडीएम कौस्तुभ मिश्र, मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत आदि थे।

वहीं, व्यापारी नेता के प्रतिष्ठान के पास व्यापारी नेता ठाकुर महेंद्र सिंह समेत कई लोगों ने उत्तराखंडी टोपी पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सीएम का स्वागत किया। व्यापारियों ने जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों का दुर्घटना बीमा पांच लाख से बढ़ाकर दस लाख रुपये करने की घोषणा पर आभार जताया। वहां व्यापार मंडल महामंत्री हिमांशु अग्रवाल, चौधरी देवेंद्र सिंह, कामिल खान, रोहित गुप्ता, रोमी बत्रा, सुनील ग्रोवर, हफीज रहमान, गिरीश गहतोड़ी, जितेंद्र बत्रा, मनोज अग्रवाल आदि थे। भाजपा नेता गौरव सोनकर, भवानी भंडारी, आशीष कुमार, हर्ष, अंशुल, अंबुज ने उन्हें गणेश जी की मूर्ति भेंट की। महिला कार्यकर्ता सावित्री कन्याल, नीता सक्सेना, नीलू गुप्ता, मोहनी पोखरिया, लीलावती राणा, धना भंडारी, विमला मुंडेला, संगीता राणा, तारा देवी ने भी सीएम धामी का स्वागत किया।

इसके बाद सीएम धामी ने टनकपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती चंपावत के ग्राम ग्राम कोयाटी, सैंदर्क निवासी बिशन सिंह का हाल-चाल जाना। उनका इलाज कर रहे डॉ. आरिफ खान ने बताया कि पांच दिन पहले बिशन को सांप ने काट लिया था। उनकी हालत में सुधार बताया गया है। सीएम धामी ने बिशन के तीमारदारों का भी हौसला बढ़ाया।

खटीमा के विकास एवं जनता का ख्याल रखेंगे : धामी

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा फाइबर्स फैक्टरी परिसर में जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने क्षेत्र के विकास एवं लंबित समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों की गति बढ़ाने एवं पुलिस-प्रशासन से कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कहा। सीएम धामी ने कहा कि खटीमा उनकी जन्म एवं कर्मस्थली है। यहां का विकास सुनियोजित तरीके से होगा। सीएम धामी ने कहा कि वह कहीं भी रहें लेकिन खटीमा के विकास एवं यहां की जनता का ख्याल रखेंगे।
सीएम ने कहा कि नमामि गंगे घाट, गोशाला, 54 किमी स्टेट हाईवे, नगर के मुख्य चौराहे से थारु विकास भवन तक सौंदर्यीकरण एवं सड़क के चौड़ीकरण, ग्राम खेतलसंडा खाम में पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए सीएसडी कैंटीन, पुराने तहसील परिसर में राजस्व विभाग के कर्मचारियों के लिए आवास, पिटकुल के निर्माणाधीन बिजली घर, मंडी में किसानों की सुविधा के लिए गोदाम निर्माण किया जाएगा। वहां डीएम युगल किशोर पंत, सीडीओ विशाल मिश्रा, एसपी मंजूनाथ टीसी, एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार शुभांगिनी, नोडल अधिकारी चंपावत केएस बृजवाल, राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, रमेश जोशी आदि थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *