Nirbhik Nazar

बैंक ने घर पर लगाया था कुर्की का नोटिस, टेंशन मे था मछुआरा, डेढ़ घंटे बाद लग गई 70 लाख की लॉटरी…

कोल्लम: कोल्लम के रहने वाले पुकुंजू ने केरल सरकार की अक्षय लॉटरी में 70 लाख रुपए जीते हैं। मजेदार बात यह है कि लॉटरी खुलने से डेढ़ घंटे पहले ही बैंक वालों ने कर्ज नहीं चुकाने पर उनके घर कुर्की का नोटिस चिपकाया था। पुकुंजू ने होम लोन लिया था, पर लॉटरी खेलने की आदत के कारण चुका नहीं पाए। 12 अक्टूबर को मछलियां खरीदने के लिए जाते समय पुकुंजू ने एक बार फिर राज्य सरकार की अक्षय लॉटरी का टिकट खरीदा। इसी दिन दोपहर दो बजे कुर्की का नोटिस चिपकाया गया। पुकुंजू की वाइफ ने पति को फोन करके नोटिस की जानकारी दी। दोनों निराश थे। उन्हें नहीं पता था कि क्या करना है। वे घर बचाने के तरीके तलाश रहे थे, तभी दोपहर साढ़े तीन बजे अक्षय लॉटरी का नंबर खुला और फिर पुकुंजू को पूरे 70 लाख का इनाम मिला।

पत्नी के कहने पर खरीदा था लॉटरी का टिकट

पुकुंजू ने बताया कि 12 लाख के होम लोन के अलावा उन पर उनके पिता का लिया 5 लाख का कर्ज भी था। पिता से उन्होंने लॉटरी के टिकट खरीदने के लिए ही कर्ज लिया था। पुकुंजू ने यह भी बताया कि ठीक एक दिन पहले वह दो नंबरों से 5,000 की लॉटरी जीतने से चूक गया था, लेकिन उसने पत्नी के कहने पर अगले दिन एक और टिकट खरीदा। अब इनाम खुल गया और सारे कर्ज चुक जाएंगे।

कर्ज चुकाने के बाद बच्चों का भविष्य करेंगे सुरक्षित

मछली बेचकर घर चलाने वाले पुकुंजू ने बताया- हमारे दो बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की, जो पढ़ रहे हैं। लॉटरी में बड़ी रकम जीतने वाले पुकुंजू और उनकी पत्नी ने भविष्य की योजनाएं भी बताईं। पत्नी ने कहा कि वे पहले अपने सभी कर्ज चुकाएंगे और बच्चों की अच्छी शिक्षा और बेहतर जीवन के लिए इन्वेस्ट करेंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 7 0 2 9 8
Users Today : 13
Users Last 30 days : 647
Total Users : 70298

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *