Nirbhik Nazar

दूध पिलाती मां को अचानक सांप ने काट खाया, मां-बेटी दोनों की मौत

मोहला मानपुर: छत्तीसगढ़ के नए जिले मोहला मानपुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, यहां एक महिला को सांप ने उस वक्त काटा जब वह अपने नवजात को दूध पिला रही थी. जहरीले सांप के डसने के कारण मां और बच्चे दोनों की मौत हो गई. इस घटना से पूरा इलाका गम में डूबा हुआ है. पोस्टमार्टम के जरिए बच्चे के मौत का सही कारण जानने की कोशिश की जा रही है, फिलहाल अनुमान जताया जा रहा है कि जिस जहर के कारण महिला की मौत हुई है, उसी के कारण बच्ची ने भी दम तोड़ दिया.

घटना शुक्रवार रात की है, अंबागढ़ चौकी अंतर्गत ग्राम बागनारा से अपने मायके आई रमशीला पटेल अपनी पांच माह की बेटी सोनिका के साथ रात में पलंग पर सो रही थी. इसी दौरान जहरीले सांप डंडा करेंत ने रमशीला के पैर में डस लिया. सर्पदंश की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पहले उसका घरेलू उपचार किया लेकिन रमशीला की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे अंबागढ़ चौकी स्थित स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया. यहां भी इलाज नहीं मिला,  डाक्टरों ने नाजुक हालत देखते हुए उसे राजनादगांव स्थित मेडिकल कालेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. यहीं से जिंदगी की डोर टूटने लगी. राजनादगांव पहुंचने से पहले ही रमशीला और उसकी पांच माह की बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

रमशीला और उसके बच्चे की मौत की खबर सुनते ही आक्रोश में आए ग्रामीणों ने घर में छिपे डंडा करैत सांप को खोजकर निकला और उसे डंडों से पीट कर मार डाला. रमशीला की मौत तो सांप के काटने से हुई लेकिन बच्ची की मौत कैसे हुई, पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है, चूंकि बच्ची को सांप ने नहीं डंसा था इसलिए उस तक तुरंत जहर कैसे पहुंचा इसके वैज्ञानिक कारणों की जांच की जा रही है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *