Nirbhik Nazar

मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में, महत्वपूर्ण है उत्तहराखंड से 225 डेलीगेट का मतदान

मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में, महत्वपूर्ण है उत्‍तराखंड से 225 डेलीगेट का मतदान

 

देहरादून : कांग्रेस के अध्यक्ष पद का आज चुनाव है। अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं। देशभर में 9 हजार से अधिक प्रतिनिधि नए अध्यक्ष को चुनने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा मतदान

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 225 प्रतिनिधि (डेलीगेट) सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। राजपुर रोड स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतों की गिनती बुधवार को होगी। मतों की गिनती के बाद लगभग 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मतदान करेंगे प्रतिनिधि

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सभी पीसीसी सदस्यों से अपेक्षा की है कि वह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में समय पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करें। कहा कि जो प्रतिनिधि यहां मौजूद नहीं हैं, वे पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *