Nirbhik Nazar

देहरादून में सीएम धामी से मिले कई देशों में तैनात भारत के राजदूत…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न देशों में कार्यरत भारत के सात राजदूतों ने भेंट की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं राजदूतों के मध्य विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के वन डिस्ट्रिक्ट टू प्रोडक्ट को विभिन्न देशों में बढ़ावा देने के लिए राजदूतों से सहयोग लिया जाएगा. उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की लोगों को विभिन्न देशों में जानकारी हो, इसके लिए और प्रयासों की जरूरत है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन, उद्योग, हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं. इनको बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री ने सभी राजदूतों से कहा कि जिन देशों में वे कार्य कर रहे हैं, उन देशों की बेस्ट प्रैक्टिस की जानकारी उत्तराखंड शासन के अधिकारियों को दी जाये. मुख्यमंत्री ने शासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आज और कल राजदूतों के साथ विभिन्न विषयों पर होने वाली बैठकों में जो भी सुझाव प्राप्त होते हैं, उनका पूरा डॉक्यूमेंटेशन किया जाये. उत्तराखंड को उत्कृष्ट उत्तराखंड बनाने के लिए इन सुझावों को अमल में लाकर कार्ययोजना बनाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए हैं.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर एवं कनेक्टिविटी का तेजी से प्रसार हो रहा है. उन्होंने राजदूतों को सुझाव दिया कि राज्य में विभिन्न उत्पादों की जानकारी, टूरिज्म, स्थानीय कल्चर एवं सांस्कृतिक विरासत से संबंधित जानकारी के लिए विभिन्न देशों से लोग उत्तराखंड आना चाहते हैं, तो इसकी भी जानकारी दी जाये. देवभूमि उत्तराखंड में सबका स्वागत किया जायेगा और हर संभव सहयोग दिया जायेगा.

इस अवसर पर विभिन्न देशों में कार्य कर रहे राजदूतों ने सुझाव दिया कि राज्य के पर्वतीय अंचल के उत्पादों एवं भोजन को राज्य की ओर से बढ़ावा दिया जाना चाहिए. राज्य के उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी मैन्युफैक्चरिंग, ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग की अच्छी व्यवस्था हो.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *