Nirbhik Nazar

PM के दौरे को लेकर तैयारियां तेज, देश के अंतिम गांव में मना सकते हैं PM दिवाली…

देहरादून:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बदरी-केदार के संभावित दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम भले ही अभी न पहुंचा हो, लेकिन इसे लेकर हर स्तर पर कसरत तेज हो गई है। इसी क्रम में चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डा धन सिंह रावत मंगलवार को देहरादून से चमोली के लिए रवाना हो रहे हैं। माना जा रहा है कि वह बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियों को परखेंगे।

केदारनाथ व बदरीनाथ धाम आने की लंबे समय से चर्चा

  • प्रधानमंत्री मोदी के दीपावली से पहले केदारनाथ व बदरीनाथ धाम आने की लंबे समय से चर्चा चल रही है।
  • यद्यपि, इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई कुछ भी कहने से बच रहा है, लेकिन भाजपा समेत उच्च स्तर से जो बातें छन-छनकर आ रही है, उनके मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी 21 अक्टूबर की सुबह जौलीग्रांट और फिर वहां से सीधे केदारनाथ जा सकते हैं।
  • केदारनाथ में पूजा-अर्चना के पश्चात वह वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
  • दोपहर बाद प्रधानमंत्री बदरीनाथ जा सकते हैं।
  • बदरीनाथ में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 22 अक्टूबर को वह धाम में दर्शन के उपरांत बदरीशपुरी के पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
  • फिर वह माणा जाकर ग्रामीणों से संवाद करने के साथ ही सभा को भी संबोधित कर सकते हैं।
  • इस दौरान ग्रामीणों और सेना के जवानों साथ दिवाली भी मना सकते हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का बदरी-केदार की यात्रा पर आना राज्य के लिए गौरव की बात है। यदि वह आते हैं तो हमारी ओर से सभी तैयारियां लगभग पूरी हैं। उधर, प्रोटोकाल मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि प्रधानमंत्री के संभावित दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम अभी उपलब्ध नहीं हुआ है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *