Nirbhik Nazar

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा : राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने जताया शोक…सीएम ने दिये जांच के आदेश  

देहरादून : केदारनाथ धाम में आज दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ एवं अपर सचिव सी रविशंकर ने हादसे में पायलट समेत सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम बचाव और राहत कार्य में जुटी हुई है। इस घटना पर राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू , पीएम मोदी और प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड के केदारनाथ में मंगलवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट में मुर्मू ने कहा, ‘‘केदारनाथ धाम के पास हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित कई तीर्थयात्रियों के निधन का समाचार बहुत दुखद है। अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।’’ वहीं, पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करत हुए लिखा है कि उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटना से दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।

हादसे की जांच के आदेश

केदारनाथ धाम में हुए इस हेलिकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि गरुड़ चट्टी में हुआ हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. इस हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि राहत और बचाव कार्य हेतु SDRF और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. इस दुखद घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए है.

मृतकों की सूची

1.पूर्वा
2.उर्वी
3.कृति
4.सुजाता
5.प्रेम कुमार
6.काला
7. पायलट अनिल सिंह

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *