Nirbhik Nazar

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट का लिया जायजा

चमोली: दीपावली से ठीक पहले 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बदरीकेदार दौरे  को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. वहीं सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए तड़के 7:30 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे. इस दौरान मंदिर समिति के कर्मचारियों ने सीएम का हेलीपैड पर स्वागत किया. बदरीनाथ धाम पहुंचकर सीएम धामी ने जिलाधिकारी से मास्टरप्लान के तहत चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली. साथ ही पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे से प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर सुरक्षा व्यस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली. बता दें कि दिवाली से पूर्व माणा में प्रधानमंत्री मोदी सेना के जवानों को दीपावली की शुभकामना भी देंगे.

सीएम धामी ने क्या कहा

इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बदरीनाथ मास्टर प्लान पर तेजी से काम चल रहा है और दिसंबर 2023 तक सभी काम खत्म करने का लक्ष्य रखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अक्टूबर को यहां पहुंचेंगे और कुछ सड़कों और हेमकुंड रोपवे का शिलान्यास करेंगे. जिसके बाद पीएम मोदी केदारनाथ धाम भी जाएंगे जहां वह केदारनाथ केबल कार की आधारशिला रखेंगे. पीएम माणा गांव भी जाएंगे और स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

क्या है बदरीनाथ मास्टर प्लान

पीएम मोदी के केदारनाथ की तर्ज पर बदरीनाथ धाम को विकसित करने के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत 424 करोड़ का मास्टर प्लान तैयार किया गया है. 3 चरणों में बदरीनाथ में सुविधाओं के लिए बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है. प्रस्तावित मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ धाम में पहले चरण में शेषनेत्र व बदरीश झील का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. दूसरे चरण में बदरीनाथ मुख्य मंदिर व उसके आसपास के क्षेत्र की कायापलट की जाएगी. वहीं, तीसरे व अंतिम चरण में मंदिर से शेषनेत्र झील को जोड़ने वाले आस्था पथ का निर्माण कार्य किया जाएगा.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *