Nirbhik Nazar

दुष्यंत के बयान पर कांग्रेस मे उबाल…

देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेसियों को लेकर विवादित बयान दिया है। पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेसी मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार का प्रयोग कांग्रेसी चाहते हैं, उससे हमें कोई दुख नहीं है, पर दुख उनकी विचारधारा से है। दुष्यंत के मुताबिक  कांग्रेस सनातन धर्म का विरोध करती है व उसके कार्यकर्ता मंदिरों में लड़की छेड़ने जाते हैं। बकौल गौतम – कांग्रेस तो यहां तक कहती है कि भगवान राम थे ही नहीं। अब वे उसी परिपाटी का अध्यक्ष ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, जो कहते हैं कि सनातन धर्म आ जाएगा तो देश के अंदर हाहाकार मच जाएगा।  हिन्दुत्व बढ़ जाएगा।

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के बयान को लेकर तीखा पलटवार किया। कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी का कहना है की गौतम को इस टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *