Nirbhik Nazar

केंद्र सरकार ने शीर्ष स्तरीय नौकरशाही में किया फेरबदल : अरमाने गिरिधर रक्षा सचिव, संजय मल्होत्रा ​​नए राजस्व सचिव नियुक्त

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बुधवार को शीर्ष स्तरीय नौकरशाही में फेरबदल किए हैं। इसके तहत सड़क परिवहन और राजमार्ग सचिव अरमाने गिरिधर को नया रक्षा सचिव बनाया गया है। आंध्र प्रदेश काडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी गिरिधर को फिलहाल रक्षा विभाग में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा कि वह 31 अक्तूबर को अजय कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद वह रक्षा विभाग के सचिव का पद संभालेंगे। वहीं, गिरिधर की जगह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की चेयरपर्सन अलका उपाध्याय नई सड़क और परिवहन सचिव होंगी। इसके अलावा वित्तीय सेवा विभाग में सचिव संजय मल्होत्रा नए राजस्व सचिव होंगे। फिलहाल उन्हें राजस्व विभाग में ओएसडी के पद पर नियुक्त किया गया है। वह 30 नवंबर को तरुण बजाज के सेवानिवृत्त होने के बाद राजस्व विभाग के सचिव का पद संभालेंगे। भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त (गृह मंत्रालय) विवेक जोशी को मल्होत्रा की जगह वित्तीय सेवा विभाग का नया सचिव बनाया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *