Nirbhik Nazar

बस के पहिए में पंचर लगाने वक्त हुआ जोरदार धमाका, वीडियो में देखें, फिर मैकेनिक के साथ हुआ क्या…

न्यूज़ डेस्क: कई बार हमारे आसपास ऐसी घटनाएं हो जाती है जिनके बारे में कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता है कि आखिर ऐसा भी हो सकता है. ये घटनाएं ऐसी होती है जिनमें कई बार इंसान की जान भी चली जाती है और कई बार कोई गंभीर रूस से घायल भी हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो आज हमें सोशल मीडिया में देख देखने को मिला. जिसमें एक पंचर मैकेनिक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुई और उसकी जान पर बन आई. इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट @ViciousVideos से शेयर किया गया है. इस वीडियो पर अब तक 62 हजार 300 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. साथ ही 2500 से ज्यादा लाइक्स और 200 से ज्यादा बार इसे शेयर भी किया जा चुका है.

https://twitter.com/ViciousVideos/status/1582416467206672393?s=20&t=KkslmScigNdsIgrjsJkgIA

टायर में पंचर लगाने से पहले हुआ धमाका

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पंचर लगाने वाला एक मैकेनिक अपनी दुकान के अंदर किसी बस या फिर ट्रक के टायर को निकालकर लाया है. वह टायर में पंचर लगाने की कोशिश कर रहा है. पास में ही एक अन्य युवक भी खड़ा दिखाई दे रहा है. मैकेनिक टायर को पंचर लगाने से पहले जमीन पर रखने की कोशिश कर रहा है. जैसे ही वह टायर को जमीन पर रखता है उससे पहले ही टायर में जोरदार धमाका होता है और टायर फट जाता है.

फटते ही हवा में उड़ गया टायर

वीडियो में आप देख सकते हैं कि धमाका इतना जबरदस्त था कि जैसे ही ब्लास्ट हुआ टायर हवा में उछल गया और उसकी रिम टायर से अलग हो कर जमीन पर गिर गई. टायर में धमाके की आवाज सुनकर वहां मौजूद सभी लोग डरकर भाग गए. क्योंकि अचानक हुए धमाके से कोई कुछ समझ ही नहीं पाया और जिसने भी आवाज सुनी वह वहां से भाग खड़ा हुआ.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *