Nirbhik Nazar

उत्‍तराखंड के विकास में मील का पत्‍थर साबित होगा, PM मोदी का  केदारनाथ व बदरीनाथ का दौरा – सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का केदारनाथ एवं बद्रीनाथ का यह दौरा उत्‍ताखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। केदारनाथ पुनर्निर्माण का कार्य प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहा है, जिसके फलस्वरूप आज केदारनाथ का भव्य और दिव्य प्रांगण पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाया हुआ है। बदरीनाथ के मास्टर प्लान पर कार्य चल रहा है।

संपर्क और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगी परियोजनाएं

इन जगहों पर शुरू हो रही कनेक्टिविटी परियोजनायें धार्मिक महत्व के स्थानों तक पहुंच को आसान बनाने और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। ये परियोजनाएं इस क्षेत्र में संपर्क और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देंगी। केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्य श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत रात-दिन कार्य प्रगति पर है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *