Nirbhik Nazar

दिल्‍ली रवाना होते वक़्त सीएम ने दिया पीएम को बाल मिठाई का तोहफा और पहाड़ी टोपी…

देहरादून: प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का केदारनाथ का यह छठवां और बदरीनाथ का दूसरा दौरा था। प्रधानमंत्री शुक्रवार को उत्‍तराखंड पहुंचे थे। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को बदरीनाथ में ही रात्रि विश्राम किया। जिसके बाद पीएम मोदी शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बदरीनाथ से देहरादून के लिए रवाना हुए और यहां से सुबह  8:50 बजे पीएम मोदी दिल्‍ली के लिए रवाना हो गए।

बदरी-केदार से लौटते हुए दिल्ली जाने से पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री को उत्तराखंंड के अल्‍मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई भेंट की। मुख्‍यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को पहाड़ी टोपी भी भेंट की।

3400 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बदरीनाथ, केदारनाथ और देश के अंतिम गांव माणा में 3400 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार का रुद्राभिषेक समेत अन्य पूजाएं की।

मंदिर की परिक्रमा कर नंदी का आशीर्वाद लिया। शंकराचार्य समाधि के दर्शन किए। पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद 9.7 किलोमीटर लंबी 1267 करोड़ की लागत से बनने वाली केदारनाथ रोपवे परियोजना का शिलान्यास किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *