Nirbhik Nazar

शादी के तीसरे दिन दुल्हन नकदी-जेवर लेकर फरार, पति से फोन पर बोली- अब कॉल मत करना, मुझे तुमसे नहीं प्यार

कानपुर: बिल्हौर के जादेपुर गांव में शादी के तीसरे दिन पत्नी नकदी व जेवर लेकर चली गई। बाद में मोबाइल फोन पर कॉल कर पति से कहा कि ‘मुझे तुमसे प्यार नहीं है, अब मुझे कॉल मत करना।’ पीड़ित पति ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जादेपुर गांव निवासी अरविंद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि टकटौली गांव के दो युवकों ने शादी कराने के नाम पर उससे 70 हजार रुपये मांगे। इसके बाद बिहार के गया में ले जाकर रुचि नाम की एक लड़की से शादी की बात पक्की कराई। 30 सितंबर को रुपये लेने के बाद दोनों युवक उसे एक होटल में ले गए और लड़की की फोटो दिखाते हुए कहा कि इसी से शादी होनी है।

अगले दिन एक अक्तूबर को गया के ही एक मंदिर में दोनों शादी करवा दी गई। शादी के बाद उसी दिन वह पत्नी को विदा कराकर गांव आ गया। तीसरे दिन तीन अक्तूबर की रात वह खाना खाकर सो गया। सुबह जागने पर पत्नी घर से गायब थी। बक्से में रखा 30 हजार रुपया नकद व शादी में चढ़ाए जेवर-कपड़ा भी गायब था। उधर, थानाध्यक्ष जगदीश पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *